Posts

तत्वमसि

  तत त्वं असि रोज की तरह    सब काम काज समेट ऑफिस से घर पहुचा कि चलो भाई इस व्यस्त भागदौड़ की जिंदगी का एक और दिन गुजर गया , अब श्रीमती जी के साथ एक कप चाय हो जाये तो जिंदगी और श्रीमती जी दोनों पर एहसान हो जाये।खैर ख्यालों से बाहर भी नही आ पाया था कि श्रीमती जी का मधुर स्वर अचानक कर्कश हो गया अजी आपका ध्यान किधर है , इतनी देर से फ़ोन बज रहा है आप उठाते क्यों नहीं हैं , और हाँ अगर ऑफिस से बड़े साहब का फ़ोन हो तो मुझे दो मै बात करती हूँ कि शाम के  6  बज चुके है अब तो मेरे पतिदेव को बक्स दीजिये , ये कौन सा काम है जो ख़त्म ही नहीं होता है , और जब घर पर भी ऑफिस का काम करना है तो घर आने ही क्यों देते है...   अब छोडो भी.... एक रिपोर्ट भेजनी थी ,  दो मिनट का काम है ,  शायद उसी के लिए फ़ोन कर रहे हैं॥ मैं भेज देता हूँ ,.. ख़बरदार .....जो कंप्यूटर को हाथ लगाया ,  मै कह देती हूँ ,  तुमसे कभी बात नही करुँगी जो मेरे हिस्से का वक़्त तुमने ऑफिस के फालतू के काम में गंवाया तो हां.....फालतू का काम!!    फालतू का काम नही है.. बहुत जरुरी रिपोर्ट भेजना है , ...